मेष राशि- नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में कामकाज का दबाव झेलना पड़ सकता है। आज आपके सामने कई जिम्मेदारियां होंगी, जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा। व्यापार करने वाले लोगों को भी आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे। वृद्धजनों की सेवा करेंगे और शुभ कार्यों में धन भी खर्च करेंगे, जिनके मन में हर्ष की भावना रहेगी।
वृष राशि- आज आपके सभी सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। राजनीति की दिशा में काम करने वाले लोगों के विरोधी आज आपसे आगे निकलने की कोशिश करेंगे। अगर आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटके धन की प्राप्ति भी होगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और आप पहले से अधिक जोश के साथ काम करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन की बात हो सकती है।
कर्क राशि- आज आप अपने व्यवसाय के लिए जो भी निर्णय लेंगे, उसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं को ध्यान से देख लें, अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। संतान पक्ष के विवाह में आ रही रुकावट आज खत्म होंगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती हुई नजर आएगी। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह राशि- आज का दिन शुभ रहेगा, विरोधियों के षड्यंत्र विफल होंगे। आज कुछ ऐसा काम पूरा होगा, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आज आप सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आज आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए सोच समझकर फैसला लें। परिवार में लंबे समय से अगर कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी और परिवार के सदस्य फिर से साथ रहेंगे।
कन्या राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान कुछ ऐसा काम करते हुए नजर आएंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। अगर लंबे समय से आप किसी ऐसी चीज का इंतजार कर रहे थे, जो रुकी हुई थी तो आज वह आपको मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। सावन सोमवार की वजह से आपका मन धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में अधिक लगेगा।
तुला राशि- आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें अच्छी उन्नति होगी और धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। सावन सोमवार की वजह से पूजा पाठ के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और भोलेनाथ की कृपा से आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। संतान की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न होगा और आपका मन का बोझ भी हल्का होगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि- नौकरी व व्यापार करने वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। सावन सोमवार की वजह से घर में भक्तिमय माहौल रहेगा और दान पुण्य के कार्यों में धन खर्च भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। संतान के साथ घर की जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु राशि- व्यापार में सारे काम बनेंगे और आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता के कारण वे पराजित होते हुए दिखाई देंगे, वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अगर आप कोई काम करने की सोच रहे हैं तो आज वह माता पिता के सहयोग से पूरा होने का संकेत दे रहा है। नौकरी पेशा जातक आज किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। परिवार में सभी सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहेगा और भाई-बहनों का साथ भी मिलेगा।
मकर राशि- नौकरी पेशा जातकों के आज अधिकारियों की मदद से समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे। वहीं व्यापारी संतुष्टि के साथ आप अधिक लाभ प्राप्त करेंगे और अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह किसी अधिकारी के सहयोग से सुलझता नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- आज का दिन लाभदायक रहेगा। अगर आज आप पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लक्ष्मीजी की कृपा आप पर हो सकती है, जिससे धन लाभ होने के आसार हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में लंबे समय से अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज बड़े बुजुर्गों की वजह से समाप्त हो जाएगा। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है।
मीन राशि- आप बिजनस में अधिक पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो भविष्य में इसका उत्तम लाभ आपको मिलेगा। परिवार के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे, जिससे सभी का भला होगा, सभी छोटे उनकी बात मानेंगे और बड़े आपसे प्यार करेंगे। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे।



