मेष राशि- आज का दिन छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर लेकर आएगा। यदि आप किसी व्यक्ति या संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न लें क्योंकि आपको धन वापस करने में परेशानी आएगी अथवा रिश्ता खराब हो सकता है। आज आपको अपने परिवार में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है और इसमें आपको अपने पिता का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी आज आपका पूरा साथ देगा, आप आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। आज आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा।
वृष राशि- आपको आज कुछ जरूरी काम से यात्रा भी करनी होगी। वैसे आज समय पर सटीक निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा। व्यापार में लंबित कार्य हैं तो वे आज पूरे हो जाएंगे आपकी कोई चली आ रही परेशानी भी दूर होगी। यदि आपको कहीं निवेश करना है तो उसके लिए समय अनुकूल है, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना है। माता का आशीर्वाद और सहयोग आज बना रहेगा।
मिथुन राशि- आपको आज अपने परिश्रम से बढ़कर लाभ मिलेगा। आज व्यवसाय में कोई डील फाइनल होती है, तो वह आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की मदद से आपके रुके हुए कार्यों भी आज प्रगति होगी। आज आपकी पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी और आपको कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिलेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन सामाजिक गतिविधियों में आपको किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा
कर्क राशि- आपको आज परिश्रम से बढ़कर लाभ मिलेगा। निहाल पक्ष से आपको प्रेम और स्नेह मिलने की प्रबल संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, इनकी सेहत नरम रहने की आशंका है। भाई-बहनों की मदद से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लाभ पाएंगे। मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा की खातिर आज आपको धन खर्च करना होगा। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आनंद का माहौल रहेगा।
सिंह राशि- सामाजिक प्रतिष्ठा में भी आपके वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्या चली आ रही है तो आज उससे आप राहत पाएंगे। आपको आज लव लाइफ में भी प्रेमी की ओर से खुशी मिलने वाली है। लेकिन आपको आज अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। जिन लोगों को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो उनको उपचार का पूरा ध्यान रखना होगा। आपके लिए सलाह है कि आर्थिक मामलों में आज आप तालमेल बनाकर चलें और कर्ज लेनदेन से बचें।
कन्या राशि- आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना होगा क्योंकि किसी बात को लेकर इनसे तनाव और मनमुटाव होने की आशंका रहेगी। आपके सितारे यह भी बताते हैं कि आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। मौज मस्ती में आपका मन लगेगा और दोस्तों के साथ पार्टी का आनंद ले सकते हैं। आपका खर्च भी आज बना रहेगा। आपके लिए जरूरी है कि आप आज बिना मांगे किसी की सहायता न करें नहीं तो लोग आपको गलत समझ सकते हैं। वैसे आज आपका वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से आपको सहयोग भी मिलेगा।
तुला राशि- आज का दिन प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आज यात्रा का प्लान भी आप बना सकते हैं। आप आज किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपके अधिकार में भी आज वृद्धि होगी। आपका धन कहीं फंसा है तो आपको वापस मिल सकता है। शौक की चीजों पर आप धन खर्च कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए क्योंकि आपके विरोधी आज आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको आर्थिक मामलों में भी संभलकर चलना होगा, लुभावने ऑफर के चक्कर में फंसने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी में आज आपके ऊपर आज अचानक काम का दबाव आ सकता है इसलिए काम की योजना उसी प्रकार से बनाकर चलें। वैवाहिक जीवन में आज आपको परिवार की खुशी के लिए ना चाहते हुए भी धन खर्च करना होगा।
धनु राशि- आपका दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आपके द्वारा किए गए प्रयास आज सफल साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको आज कोई ऐसी डील भी मिल सकती है जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। आपका किसी से कोई विवाद चल रहा है तो आज आप किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से विवाद का हल निकालने में सफल होंगे। आपके व्यापार क्षेत्र का विस्तार होगा। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपको आज सेहत के प्रति सजग रहते हुए खान-पान पर संयम रखना चाहिए। आज आपकी बुद्धि, शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी।
मकर राशि- आपको आज सेहत और शत्रु दोनों के प्रति ही सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आज आपके सितारे कहते हैं कि आज आपके अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं। कुछ ऐसे खर्च भी अचानक से होंगे जिसके लिए आप तैयार नहीं होंगे। अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है ऐसा करके आप धन के नुकसान को रोक सकते हैं। आपके लिए आज सितारे कहते हैं आज लाभ और सफलता के लिए आपको अधिक परिश्रम करना होगा।
कुंभ राशि- आपका दिन आज उन्नतिदायक रहेगा। आपकी राशि से पंचम भाव में बना त्रिग्रही योग आपको लाभ दिलाएगा। लव लाइफ में भी आज आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र या संबंधी से हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से आहत होंगे, इसलिए आपको उनके षड्यंत्रों से सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन लाभप्रद है लेकिन आपको आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि गैर जरूरी खर्च होने के भी योग बने हुए हैं। बच्चों के साथ आपका समय आनंददायक बीतेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आप रुचि लेंगे।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आपका मनोबल बढेगा। आपका सामाजिक दायरा आज बढेगा। जीवनसाथी से अगर मनमुटाव चल रहा है तो आपके रिश्ते में सुधार दिखेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।



