छत्तीसगढ़

CG- नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार..नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर। सरस्वती नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि पानी टंकी BSUP कॉलोनी कोटा के पास दो व्यक्ति शराब बिक्री कर रहे हैं। जिस सूचना पर पुलिस स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम संतोष धृतलहरे पिता बिसाउवा धृतलहरे उम्र 29 साल साकिन बीएसपी कॉलोनी कोटा का होना बताया। उसके साथ मौजूद दूसरा नाबालिग था। पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने जब उनके पास रखें एक थैले की जांच पड़ताल की तो उसमें 32 बोतल की शराब रखी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने अवैध शराब और स्कूटी क्रमांक सीजी 04 DS 5430 को जब्त कर लिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके ऊपर अपराध क्रमांक 132/ 24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 

Leave a Reply

Back to top button