मेष राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी छवि बेहतर होगी और आप काम से ज्यादा दूसरों के काम की चिंता करेंगे, जो आपके लिए नुकसानदेह भी होगा। आपको धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवाद में है तो उसमें आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
वृष राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहने वाला है। अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों की सलाह मानकर अच्छा नाम कमाएंगे। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, अन्यथा दुर्घटना होने का डर है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। सायंकाल का समय किसी धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे।
मिथुन राशि- आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और करियर में उन्नति होगी। व्यापार करने वाले लोगों को बड़े मुनाफे के चक्कर में लाभ का मौका नहीं छोड़ना चाहिए, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और भविष्य की चर्चा भी करेंगे। किसी मुद्दे पर माता-पिता से बहस हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।
कर्क राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोग अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे और वाणी और व्यवहार से सभी को एकजुट रखेंगे। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। आपको भारी मुनाफे के चक्कर में बहुत अधिक पैसा निवेश नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपका धन फंस सकता है। मातृपक्ष की ओर से आज आपको आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है। घर के किसी सदस्य की बात दिल पर लग सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है।
सिंह राशि- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत सावधान और सतर्क रहना होगा। यदि आप कोई काम किसी जूनियर के हाथ में छोड़ेंगे तो कोई बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। लव लाइफ वाले लोग अगर पार्टनर के प्रभाव में आकर कोई बड़ा निवेश करते हैं तो उन्हें नुकसान हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और अपना काम समय पर पूरा करें। अगर आपने दिनचर्या में कुछ बदलाव किए हैं तो यह आपके लिए परेशानी ला सकता है। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी सलाह आपके काम भी आएगी।
कन्या राशि- आज का दिन बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का दिन होगा। आपको किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अनुभव का पूरा फायदा उठाएंगे। यदि कोई वरिष्ठ सदस्य आपको कोई काम सोपे, तो उसे समय पर पूरा करें। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। विद्यार्थी अगर अपने काम को लेकर परेशान थे तो उन्हें इससे राहत मिलेगी। एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।
तुला राशि- आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उसमें कामयाबी के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ के शुभ योग बन रहे हैं और आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का साथ मिलेगा, जो उनकी खुशी का कारण बनेगी। अगर आपका चल या अचल संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिलेगी। आज आपकी प्रतिभा सबके सामने आएगी, उसे देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर मौका मिल सकता है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन सामान्य वाला रहेगा। परिजनों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी और आपके कई कार्य पूरे होंगे। करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे और समाज में आपका सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव में रहेंगे। परिवार में आज आप सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और जीवनसाथी के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताएंगे। धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा आपका धन फंस सकता है। सायंकाल का समय घरवालों के साथ जरूरी चर्चा कर सकते हैं।
धनु राशि- आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ होगा और परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है। आपको रचनात्मक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा और कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। बिजनस में कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलती रहेंगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा और व्यापारिक योजनाएं सफल भी होंगी। सायंकाल के समय दोस्तों से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
मकर राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। धर्मार्थ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और दान पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कोई भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए अन्यथा आपका काम खराब हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको कुछ धोखेबाजों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा, अन्यथा वे आपके काम में बाधा उत्पन्न करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आपकी निवेश संबंधी कुछ योजनाएं रुक सकती हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलती दिख रही है।
कुंभ राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आय के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके अंदर स्वाभिमान की भावना बरकरार रहेगी। अगर आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो परिवार के सहयोग से आज वह पूरा हो जाएगा। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी और आपके धन में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में अगर कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज खत्म हो जाएगी और रिश्ता मजबूत होगा।
मीन राशि- आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अगर आप कारोबार में मंदी को लेकर परेशान थे तो आज कुछ अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मुकदमा कानून में चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिलती नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे और धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अगर आपके सामने कोई विवादास्पद स्थिति बनती है तो उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा।



