मेष राशि- आज आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे, लेकिन लोग आपकी उदारता को आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप दूसरों की मदद के चक्कर में अपने काम की अनदेखी न करें अन्यथा आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधी मामला चल रहा है तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। परिवार में कुछ तनाव संभव है।
वृष राशि- आज का दिन वृष राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो बातचीत के जरिए स्थिति को सुलझाना होगा। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से काम का दबाव भी बढ़ सकता है, जिससे आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में शाम का समय सुखद रहेगा। आप अपना काम समय पर पूरा कर लेंगे। अगर कोई आपको सलाह देता है तो आपको बहुत सोच-समझकर उस पर अमल करना होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
मिथुन राशि- आपको आज किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कठिनाइयों के बावजूद आज आप अपने किसी निर्णय से प्रसन्न रहेंगे। यदि परिवार का कोई सदस्य आपसे मदद मांगे तो आप उसकी मदद अवश्य करेगे। परिवार में आपका सम्मान बढेगा। आप अपना रुका हुआ पैसा पाकर बहुत खुश होंगे और कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको अचानक लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए परेशानियों भरा रहने वाला है। लेकिन आप संयम और समझदारी से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। यदि आप गुस्से में आकर कोई निर्णय लेते हैं तो आप कोई बड़ी गलती कर सकते हैं इसलिए आवेश में कोई भी निर्णय लेने से बचें। आप खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचेंगे। आपकी चिंता बढ़ेगी क्योंकि आपके पास एक साथ कई काम होंगे। बच्चों से संबंधित किसी जिम्मेदारी को भी आप पूरा कर पाएंगे।
सिंह राशि- आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। भाग्य का आपको आज साथ मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कोई बड़ी डील मिल सकती है जिससे मन आनंदित हो जाएगा। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपकी प्रतिभा और प्रभाव को देखकर वे खुद ही शांत हो जाएंगे। माता-पिता के सहयोग से आपको आज लाभ मिलेगा।
कन्या राशि- आज का दिन यदि आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करते हैं तो यह आपके लिए कुछ परेशानियां ला सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप योजना बनाकर काम करें और काम की प्राथमिकता तय करें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और मित्रों और घर के बड़ों से सहयोग मांगना चाहिए। आपके लिए सलाह है कि आज किसी दूसरे की बातों में आकर धन का निवेश ना करें। आपका कोई मित्र आपका फायदा उठा सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।
तुला राशि- आज का दिन आपको किसी बात की चिंता सता सकती है। लव लाइफ में अपने साथी के व्यवहार से परेशान रहेंगे, उनके कभी खट्टे तो कभी मीठे व्यवहार को समझ नहीं पाएंगे, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। किसी भी काम के लिए आपको बहुत सावधानी से तैयारी करनी होगी और पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि- नौकरीपेशा में दिन अच्छा रहने वाला है। अपने वरिष्ठों की बात मानने से आपको प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिल सकती है। आपके लिए सितारे आज कहते हैं कि आपको किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। इससे आपका यश और प्रभाव बढेगा। आप अपने साथ-साथ दूसरों के काम पर भी ध्यान देंगे, जिसके कारण आपसे कोई गलती हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आज आपको भाग लेने का मौका मिेलेगा।
धनु राशि- आज आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। आपको सिर्फ दिखावे के लिए कोई काम नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपसे गलती हो सकती है और अगर आप अपने किसी भी महत्वपूर्ण काम में ढिलाई बरतेंगे तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदते समय उसके जरूरी दस्तावेजों की जांच में बहुत सावधानी बरतें, नहीं तो आप कुछ गलती कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से उपहार स्वरूप कोई वस्तु प्राप्त हो सकती है।
मकर राशि- आज का दिन आपको वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आपने कोई मनोकामना की थी तो वह आज पूरी हो सकती है, जिसके चलते आज परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। किसी दूर रहने वाले संबंधी या मित्र से मिलना हो सकता है। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए, अन्यथा वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
कुंभ राशि- आज का दिन नौकरी कर रहे लोगों को पद प्रभाव में वृद्धि से खुशी मिलेगी। आज काम के सिलसिले में आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। यात्रा आपकी सफल और लाभदायक रहेगी। अगर आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही थी तो वह भी आज काफी हद तक दूर हो जाएगी, जिससे आपकी चिंताएं भी कम हो जाएंगी। अगर विद्यार्थियों ने कोई परीक्षा दी थी तो आज परिणाम आपके पक्ष में रहेगा और आनंदित होंगे। नया वाहन खरीदने की आपकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। किसी मित्र की मदद से आपका मन आज भावुक होगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।
मीन राशि- आज का दिन आपको अपने फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना चाहिए और केवल दूसरों को दिखाने के लिए बहुत अधिक विलासिता की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। आपका कोई पुराना परिचित लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। माता की ओर से आपको आज लाभ मिलेगा। धर्म कर्म और देव दर्शन का भी आज आप लाभ पा सकेंगे। आपका कोई सोचा काम आज पूरा होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा।



