मेष राशि- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। राशि से ग्यारहवें भाव में मंगल के गोचर से आज आप साहस और आत्मविश्वास से भी भरपूर रहेंगे। लेकिन आज कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर आप पर तनाव रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी भाग ले सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
वृष राशि- आज का दिन आपको किसी भी बात को लेकर जिद्दी और अहंकारी नहीं होना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती हैं। अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर परेशान थे तो वह आज पूरा हो जाएगा और बिजनेस करने वाले लोगों को कारोबार में तेजी रहने से अच्छी कमाई होगी। आपको किसी से पैसा उधार लेने से बचना चाहिए, नहीं तो बाद में इसे चुकाने में दिक्कत होगी। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।
मिथुन राशि- आप आज किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। लेकिन फिर भी आपको लगेगा कि कुछ तो चूक रहे हैं जिससे आपको अपेक्षित परिणाम मिलना मुश्किल होगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज मिथुन राशि के जातकों की रुचि पढाई और शिक्षा की ओर रहेगी। कुछ नया जनाने और सीखने में आप आज सफल होंगे।
कर्क राशि- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र के साथ घर की जिम्मेदारियों को निभाने की भी पूरी कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर आपको अपने काम पर आज ध्यान देना होगा नहीं तो आपकी कोई गलती परेशानी का सबब बन सकती है। किसी पुराने मित्र और परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से खुशी मिलेगी और आप जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। संतान की सफलता से आपको खुशी मिलेगी
सिंह राशि- आपको आज अल्प प्रयास से ही बड़ी सफलता दिला सकता है। साझेदारी में कोई काम शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी पहले से चल रही कार्ययोजना में आज गति और लाभ की स्थिति बनी रहेगी। अगर आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित हैं तो आप किसी दोस्त या संबंधी से इस बारे में बात कर सकते हैं। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आप जीवनसाथी से किसी पारिवारिक विषय को लेकर सलाह मश्विरा कर सकते हैं जिससे आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा।
कन्या राशि- आज का दिन कन्या राशि वालों को लाभ दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो वह आपको मिल सकता है। कार्यस्थल पर किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए इनसे बचना चाहिए। साथ ही आज सेहत के मामले में भी आपको लापरवाही से आपको बचना होगा। अगर कोई समस्या महसूस हो तो उसकी अनदेखी न करें। विद्यार्थी आज बेहतर परीक्षा परिणाम से खुश रहेंगे। माता पिता की ओर से कोई गिफ्ट और स्नेह मिल सकता है।
तुला राशि- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और आप अपना कोई भी लक्ष्य आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि आप किसी भूमि, भवन, मकान, दुकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं तो आपको आज इसमें सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की ओऱ से आपको आज सहयोग और सुख मिलेगा। आज आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुराई से परास्त कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आप अपना धन भविष्य की योजनाओं में भी लगा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कोई भी काम बहुत सोच-समझकर करना होगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और यदि आप लंबे समय से अपने करियर को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे थे तो उनसे राहत मिलेगी। नया वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। बच्चों के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज शाम का समय आपका शॉपिंग और पारिवारिक कार्यों में व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आपकी कलात्मक कुशलता में भी निखार आएगा। जो युवा कार्यस्थल पर अपने काम को लेकर चिंतित हैं, वे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और तारीफ पाएंगे। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने बच्चों को मूल्य और परंपराओं के बारे में समझाएंगे जिससे बच्चों के साथ मनोरंजक पल बीतेगा। धन संबंधी मामलों में आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कमाई में आज वृद्धि होगी। लव लाइफ में आज न चाहते हुए भी आपको प्रेमी की किसी बात को मानना होगा।
मकर राशि- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला रहेगा। किसी जरूरी काम से आप अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। निजी जीवन में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपके कुछ करीबी लोग आपके काम में रुकावटें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। आज आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी और आपका सामाजिक दायरा बढेगा। आपको घर और बाहर अपने काम में तालमेल बनाकर रखना होगा।
कुंभ राशि- बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि आज काम को टालने से बचें, क्योंकि आज जिन क्षेत्रों मे आप प्रयास करेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। आपको अपने भाइयों से अच्छा लाभ मिलेगा। कोई नया काम शुरू करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में आपको माता पिता से भी अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
मीन राशि- आज का दिन मीन राशि के जातकों लिए लाभदायक रहेगा। इनकी राशि में बना बुधादित्य योग इनको धन लाभ दिलाएगा। आप अपनी मेहनत और लगन से किसी लंबे समय से रुके हुए काम को समय पर पूरा कर लेंगे। अधिकारी और कारोबारी खुश रहेंगे। घर में किसी पूजा-पाठ के आयोजन के कारण परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। आप अपने मूल्यों और परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे। अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, अन्यथा किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आज आपका मन भटकेगा जिससे शिक्षा में बाधा आ सकती है।



