छत्तीसगढ़

CG- ट्रेनिंग करने आई शिक्षिका की बेटी खेलते-खेलते पानी टंकी में गिरी..डूबकर मौत, प्रशिक्षण सेंटर में पसरा मातम..

अंबिकापुर। अंबिकापुर के जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के असुरक्षित पानी टंकी में गिरने से चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बनारस मार्ग पर स्थित डाइट में प्राइमरी स्कूल के प्रधानपाठकों व शिक्षकों को मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक (एफएलएन) पर आधारित 3 दिवसीय ट्रेनिंग दी जा रही है। मंगलवार को प्रशिक्षण शामिल होने आई एक शिक्षिका अपनी 4 वर्षीय मासूम बेटी को भी लाई थी।

घटना के बाद वहां मौजूद शिक्षकों द्वारा ही पानी की टंकी से बालिका को किसी तरह बाहर निकाला गया। फिर कार से उसे गांधीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।टंकी में बालिका के गिरकर मौत की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस डाइट परिसर पहुंची और जांच शुरु की। आशंका जताई जा रही है कि बालिका खेलने के दौरान पानी टंकी के पास पहुंच गई होगी और उसमें गिरने से उसकी मौत हो गई होगी।

Leave a Reply

Back to top button