मेष राशि- आज अपनी सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी काम को लेकर शहर से बाहर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। मन अशांत रहेगा।
वृष राशि- आज मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी बड़े काम में परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिल सकता है। व्यापार में नये अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है।
मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके काम पूरे होंगे। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
कर्क राशि- आज का दिन सोच विचार कर काम करने का है। व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। नए पार्टनर के साथ संभलकर काम करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
सिंह राशि- आज आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने किसी काम के लिए आप परेशान हो सकते हैं। विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन का उपयोग सावधानी से करें।
कन्या राशि- आज दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज बिजनेस में बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला राशि- आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना हो तो आज पहल कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि- आज मन अशांत रहेगा। किसी विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। ऑफिस में भी शांत होकर काम करें। नौकरी बदलने के बारे में विचार ना करें। किसी को उधार न दें।
धनु राशि- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में शादी विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
मकर राशि- आज का दिन उतार-चढाव वाला रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं विरोधी वर्ग से सतर्क रहें, बड़ा लेन-देन न करें। जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनस के काम से आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
कुंभ राशि- आज सामाजिक क्षैत्र में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। किसी लम्बी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यापार में सावधानी पूर्वक फैसले लें। किसी को बड़ी रकम उधार ना दें।
मीन राशि- आज स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन पर कोई फैसला कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार के लोग किसी काम का विरोध कर सकते हैं।



