छत्तीसगढ़

भिलाई में हुए हत्या पर CM भूपेश ने कहा- भाजपा इसे जबरदस्ती धार्मिक रंग देने की कर रही कोशिश..

रायपुर। भिलाई मलकीत सिंह मर्डर केस को भाजपा जबरदस्ती धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रही है। बीजेपी के पास मुद्दा नहीं है, इसलिए इस प्रकार की घटना को सांप्रदायिक बनाने में लगी हुई है। ये आरोप सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर लगाया।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने भिलाई में गदर मूवी देख रहे युवक की हत्या के बाद बढ़े आक्रोश पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने युवक की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि इसे घटना को जबरदस्ती धार्मिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, उसके बावजूद भी राजनीति की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इसी प्रकार की घटनाओं पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Back to top button