नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री का सस्पेंस खत्म हो गया है। सिद्धारमैया ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे. वे कल सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया गया है। कल बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक भी होगी। सिद्धारमैया बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे. बताया जा रहा है कि डीके शिवकुमार भी राहुल से मुलाकात करेंगे। सिद्धरमैया कर्नाटक में सबसे मजबूत पकड़ वाले नेता माने जाते है। उन्होंने अबतक के 12 चुनाव लड़े हैं और 9 चुनाव में जीत दर्ज की है। 1994 में जनता दल सरकार में सिद्धरमैया उप मुख्यमंत्री रह चुके है। उनके खिलाफ आज तक के एक भी भ्रष्टाचार के मुकदमे दर्ज नहीं है।
इस बीच बुधवार को डीके शिवकुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं. इस दौरान डीके शिवकुमार राहुल गांधी को 30 प्वाइंटर्स देंगे, जिसमें सिलसिलेवार तरीके से समझाएंगे कि कब-कब सिद्धारमैया से पार्टी को नुकसान हुआ. साथ ही वह यह भी बताएंगे कि उन्होंने कब-कब पार्टी के लिए कुर्बानी दी. इसमें यह भी बताएंगे कि कैसे उन्होंने डिप्टी सीएम का ऑफर ठुकराकर पार्टी के लिए जेल जाना चुना.



