दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरनपुर पहुंचकर आज शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौराना जवानों के पार्थिव शरीर को कांधा दिया।
श्रद्धांजलि स्थल पर परिजनों के करूण कंद्रन से माहौल काफी गमगीन हो गया था। आज सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर हैलीपैड से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम और डीजीपी अशोक जुनेजा के साथ दंतेवाड़ा रवाना हुए।
शहीद जवानों में सर्वश्री जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा,लखमू राम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा है।



