छत्तीसगढ़

CG दोहरे हत्याकांड के मामले में सूचना देने वाले को दस हजार रूपये नगद इनाम.. बेमेतरा पुलिस ने किया ऐलान..

बेमेतरा

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हुई दोहरे हत्याकांड मामले में जानकारी और सूचना देने वाले व्यक्ति को 10,000 /- (दस हजार रूपये ) की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

बेमेतरा SP आई कल्याण एलिसेला ने ये घोषणा की है। बिरनपुर शक्तिघाट क्षेत्र में रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद बिरनपुर की हत्या कर दी गयी थी। उपरोक्त प्रकरण को लेकर अब तक अरोपियों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लिहाजा एसपी ने सुराग देने वालों के लिए पुरस्कार का ऐलान कियाहै। एसपी के मुताबिक जो कोई व्यक्ति किसी प्रकार से ऐसी कोई सूचना/जानकारी देगा, जिसके आधार पर उपरोक्त घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों की पतासाजी/ गिरफ्तारी हो सकेगी, ऐसी सूचना देने वाली व्यक्ति को 10,000 /- (दस हजार रूपये ) की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

Back to top button