छत्तीसगढ़

CG- शादी में मिला गिफ्ट होम थिएटर हुआ ब्लास्ट.. दुल्हा सहित 2 लोगों की मौत, 4 घायल..चेक करने के दौरान फटा..

कवर्धा

शादी में तोहफा में मिला होम थिएटर ब्लास्ट होने से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना में 4 लोग घायल हो गये। मृतकों में दूल्हा भी शामिल है, जिसकी दो दिन पहले ही शादी हुई थी। घटना रेंगाखार थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, चमारी गांव में दो दिनों पहले हिमेंद्र मरावी नाम के युवक की शादी ग्राम अंजना में हुई थी। दहेज में युवक को एक होम थिएटर मिला था। आज सुबह नवविवाहित हिमेंद्र मेरावी अपने भाई राजकुमार मेरावी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ होम थिएटर को चेक कर रहा था। इस दौरान होम थिएटर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के परखच्चे उड़े गए और छत ढह गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनका उपचार जारी है।

पीड़ित परिजनों का आरोप लगाया है कि थिएटर में बारूद भरा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम और एफएसएल भी पहुंची। मामले की जांच कर रही है।

Back to top button