
जांजगीर
डिफेंस कॉलोनी इलाके के हुडको पैलेस में एयरफोर्स अधिकारी रहे अजयपाल (37) और उनकी पत्नी मोनिका ( 32 ) ने आत्महत्या कर ली। अजयपाल में जहर पी लिया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पत्नी मोनिका घर आई और उन्होंने भी कमरा बंद कर के सुसाइड कर लिया। दोनों ने अपने आवास पर जहरीला पदार्थ पीकर किया सुसाइड किया है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार, अजय पाल ओगरे ने बुधवार देर रात जहर पी लिया था। पत्नी मोनिका अपने कमरे में गई, तो उसने देखा कि पति बेसुध जमीन पर पड़े हुए हैं और उनके मुंह से झाग निकल रहा है। इसे देखकर मोनिका घबरा गई और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद गुरुवार सुबह मोनिका घर लौटी। पति की मौत से वो बेहद सदमे में थी। उन्होंने भी कमरा बंद कर जहर पी लिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई।
घरवालों से बातचीत में पता चला कि करीब एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। ऐसे में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई या क्या मामला था कि पहले पति और बाद में पत्नी ने खुदकुशी कर ली, ये जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल जांजगीर स्थित परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी थाने को आधी रात 2.49 बजे फोन आया था। ट्रांजिट कैंप हुडको प्लेस के ब्लॉक-3ए, फ्लैट नंबर डीबी-402 में सुसाइड की सूचना दी गई थी। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच सब ठीक लगता था। दोनों काफी अच्छे थे और ये खुशहाल जोड़ा था। वे भी हैरान हैं कि ऐसा क्या हुआ कि इस तरह का आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।



