छत्तीसगढ़

CG- नारायणपुर में बवाल,भीड़ ने SP का फोड़ा सर.. पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी घायल..

नारायणपुर

चर्च तोड़ने गई आदिवासियों की भीड़ ने नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार पर हमला कर सिर फोड़ दिया है. दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले है. एसपी सदानंद कुमार को अस्पताल ले जाया गया है. वहीं कलेक्टर भी मौके पर मौजूद हैं. इस घटना की खबर लगते ही आई जी बस्तर भी मौके पर पहुंच रहे है.जानकारी के अनुसार भीड़ को कंट्रोल करते वक्त एसपी को चोट आई है. साथ ही कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं.

बता दें आपको, नारायणपुर के बखरूपारा में धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग एकत्रित हुए. आदिवासी समुदाय का आरोप है कि, ईसाई समुदाय ने आदिवासियों के साथ मारपीट की है. हाथ में डंडे लेकर और माथे पर तिलक लगाकर नारेबाजी की है. भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने एसपी और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

 

Back to top button