ज्ञानज्योतिष

04 नवंबर 2022 शुक्रवार आज का राशिफल..

मेष- जीत और प्रतिस्पर्धा का भाव बनाए रखेंगे. लोभ प्रलोभन में आने से बचेंगे। विमन्रता बनाए रहेंगे. उद्योग व्यापार में सफल होंगे। लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. करीबियों का सहयोग रहेगा. संबंधों को मजबूती देंगे. आर्थिक उपलब्धियां संवरेंगी। उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. प्रयासों में आगे रहेंगे. जरूरी कार्य संवरेंगे. अनुशासन और उत्साह बढ़ाएंगे. तेजी दिखाएंगे।

वृष- करियर व्यापार के अवरोध स्वतः दूर होंगे. तैयारी योग्यता और अनुभव से महत्वपूर्ण प्रयास बनेंगे। चर्चा में प्रभावी रहेंगे. कारोबारी कार्यों के बेहतर परिणाम बनेंगे. आर्थिक लाभ संवार पर रहेगा। उचित ढंग से बात रखेंगे. उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र में भरपूर समय देंगे. इच्छित पद प्रतिष्ठा पाएंगे. वरिष्ठों का भरोसा जीतेंगे।

मिथुन- कामकाज की गति बढ़ाएंगे. पेशेवर प्रयास बेहतर बनेंगे. लाभ अच्छा रहेगा. अनुकूलता का प्रतिशत बढ़ेगा। समय सुधार पर बना रहेगा. लक्ष्य गति पाएंगे. कार्यक्षेत्र में समय दें. विविध प्रयास आगे बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक मामले सकारात्मक रहेंगे। सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. कार्य विस्तार में सफल रहेंगे. फोकस बढ़ेगा. करियर व्यापार में प्रभावशाली बने रहेंगे. बड़ा सोचे।

कर्क- समय साधारण है. सोच विचारकर निर्णय लेंगे। अप्रत्याशितता बनी रहेगी. करियर कारोबार सामान्य रहेगा. अनुबंधों का पालन करेंगे. संसाधनों पर जोर रहेगा. रुटीन संवारेंगे। करियर व्यवसाय पूर्ववत रहेगा. निरंतरता बनाए रखेंगे. नियंत्रण बढ़ाएंगे. धैर्य और धर्म दिखाएंगे. कामकाज को सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे।

सिंह- महत्वपूर्ण वार्ताओं में सहज रहेंगे. कामकाजी सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे. कार्य व्यापार बल पाएगा. अति उत्साह से बचेंगे। सहजता बढ़ाएंगे. विभिन्न कार्य लंबित रखने से बचें. लक्ष्य साधने का प्रयास रखेंगे. उद्योग व्यापार में जगह बनाए रखेंगे। साझा प्रयास सधेंगे. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे. लाभ पर फोकस रखेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. संबंधो में मजबूती बढ़ेगी।

कन्या- सेवा व्यवसाय से जुड़े संबंधों में बेहतर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत से जगह बनाए रखेंगे. विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएं। कामकाजी संबंधों को मजबूती मिलेगी. कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे. बहकावे में न आएं. लोभ प्रलोभन से बचें. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। व्यापार में सहज वृद्धि बनी रहेगी. समता सामंजस्य से काम लेंगे. सोच बड़ी बनाएंगे. खर्च्र पर नियंत्रण रखें।

तुला- अवसरों का लाभ उठाएंगे. संकोच दूर होगा. मामले लंबित रखने से बचें। अनुकूलता बनी रहेगी. कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे. करियर कारोबार में उन्नति के अवसर बढ़ेंगे। निजी प्रदर्शन बेहतर होगा. पेशेवरों की मदद मिलेगी. आय अच्छी रहेगी. कामकाज संवार पाएगा. विभिन्न मामले हल होंगे।

वृश्चिक – पेशेवर उपलब्ध्यिों पर जोर रहेगा. सुविधाओं में रुचि रहेगी। भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे. फोकस बनाए रहेंगे।लाभ संवार पर जोर बढ़ाएंगे. जिम्मेदारों से तालमेल रहेगा. संसाधनों में वृद्धि होगी. तार्किक निर्णय लेंगे. कामकाजी प्रयासों में भावुकता न दिखाएं। प्रबंधन प्रशासन में प्रभावी बने रहेंगे. नीति नियमों का पालन रखेंगे. कार्य व्यापार में अवसर बढ़ेंगे।

धनु- लेनदेन में सूझबूझ बढ़़ाएंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. सहयोगी अच्छा करेंगे. तार्किक कार्यों में सफल रहेंगे। उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. बंधुजनों का साथ पाएंगे. महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. पेशेवरों का साथ सहयोग बना रहेगा। पेशेवर प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. लाभ प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. लंबित प्रयास बनेंगे. वाणिज्यिक मामले बनेंगे. करियर प्रभावशाली रहेगा।

मकर- आर्थिक मामलों के प्रति रुचि बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक कार्यों में सहजता से आगे बढ़ेंगे। विस्तार के मामले गति लेंगे. कामकाजी यात्रा की संभावना है। धनधान्य में वृद्धि होगी. भव्यता बनाए रखेंगे. आर्थिक मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। कार्य व्यापार में शुभता रहेगी. प्रभाविता बनाए रखेंगे. पैतृक व्यवसाय में सफलता मिलेगी. लाभ प्रतिशत ऊंचा रहेगा।

कुंभ- वाणिज्यिक मामलों में रुझान बढ़ेगा. पेशेवर कार्या में समय प्रबंधन बढ़ाएंगे। सृजनात्मक करने की सोच रखेंगे. कामकाजी प्रयासों को समर्थन मिलेगा. विभिन्न कार्यों में पहल करेंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. करियर कारोबार बेहतर बने रहेंगे. कला कौशल को बल मिलेगा. शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। विनय विवेक और सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. कामकाज में सजग रहेंगे. उद्योग व्यापार गति लेगे. लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन- लेन देन में स्पष्टता रखेंगे. देश-विदेश के कार्य बनेंगे. विभिन्न कार्यों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। करियर कारोबार में स्थिति साधारण रहेगी. लक्ष्य पर फोकस रखें. व्यापार में सहजता बढ़ाएं। जल्दबाजी न दिखाएं. व्यापार में गति आएगी. निवेश के मामलों में सजगता रखेंगे. नीति नियम जोर देंगे. कार्य विस्तार बना रहेगा. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे।

Back to top button