ज्ञानज्योतिष

21 अक्टूबर 2022 शुक्रवार आज का राशिफल..

मेष- सभी से संपर्क संवाद और जुड़ाव बनाने का प्रयास रखेंगे. कार्य व्यापार में प्रभाव बना रहेगा। व्यक्तिगत सफलताओं को बढ़ावा मिलेगा। विभिन्न मोर्चां पर सक्रियता बनाए रहेंगे. प्रमुख कार्य गति लेंगे. प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. भेंट मुलाकात आगे रहेंगे। तैयारी से आगे बढ़ेंगे. कला कौशल संवरेगा. अवसरों का लाभ उठाएंगे. संकोच दूर होगा. स्वजनों के संग भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे।

वृष- व्यक्तिगत जीत पर जोर बना रहेगा. भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे. प्रबंधन पर ध्यान देंगे। परिस्थितियां मिश्रित रहेंगी. लंबित कार्यों में धैर्य रखें. संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। संबंधों में सहजता सजगता रखें. अहंकार व जिद से बचें. भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं। करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखेंगे. सबके हित की सोच बनाएं. व्यक्तिगत उपलब्ध्यिं पर जोर रहेगा. सुविधाओं में रुचि रहेगी।

मिथुन- महत्वपूर्ण मामले सकारात्मक रहेंगे. लक्ष्य पर बनाए रखने का प्रयास रखें। शुभ सूचना मिल सकती है. साहस पराक्रम के अवसर बढ़ेंगे. यात्रा संभव है। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. चर्चा संवाद बनाए रखेंगे. सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे. परिचय का लाभ मिलेगा। अनुकूलन बना रहेगा. लाभ बढ़त पर रहेगा. बंधुजनों से करीबी बनाए रखेंगे. नए लोगों से सहज रहेंगे. सामिजक कार्यों में तेजी लाएंगे।

कर्क- घर परिवार में आनंद बना रहेगा. पारिवारिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ाएंगे. अनुकूलता बनी रहेगी। सुखद वातावरण का लाभ उठाएंगे. समय संवार पर बना रहेगा. मूल्यवान भेंट मिल सकती है. रिश्ते बेहतर होंगे। संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. सहजता सामंजस्य रखेंगे. मेलजोल व संपर्क का दायरा बड़ा होगा। भेंटवार्ता में सहज रहेंगे. संस्कार परंपराओं को बल मिलेगा. परंपरागत कार्यों को बढ़ावा देंगे. कुल कुटुम्ब पर फोकस बढ़ाएंगे।

सिंह- आधुनिक प्रयास बल पाएंगे. लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. सभी क्षेत्रों में आकर्षक प्रदर्शन करेंगे। अन्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. बचत पर बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे। चहुंओर शुभकार्यों की रूपरेखा बनेगी. घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. सभी का मान सम्मान रखेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे. संवेदनशीलता से काम लेंगे. अनोखी कोशिशों में आगे बने रहेंगे. वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा।

कन्या- कामकाजी संबंध सुधारेंगे. पेशेवर सहयोगियों का साथ बना रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बढ़ाएंगे। बजट को महत्व देंगे. दान में रुचि रहेगी. रिश्तों के प्रति सकारात्मकता रहेंगे। खर्च निवेश पर नियंत्रण रखें. न्यायिक मामलों में धैर्य और विनम्रता बढ़ाएंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. पद प्रतिष्ठा पूर्ववत् रहेगी. सावधानी बनाए रखेंगे. नियम पालन में सहजता बढ़ाएंगे।

तुला- करियर कारोबार में आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. उद्योग वाणिज्य के विषय पक्ष में बने रहेंगे। निसंकोच कामकाज आगे बढ़ाएंगे. लाभ के मामले पक्ष में बने रहेंगे। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों को गति देंगे. तेजी बनाए रखने का प्रयास करेंगे। करियर व्यापार बेहतर बना रहेगा. आधुनिक नवीन स्त्रोतों से आय बढ़ेगी. प्रबंधन प्रशासन के मामले बनेंगे. निजी जीवन खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक- प्रबंधन प्रशासन के प्रयास बेहतर बने रहेंगे. उद्योग व्यवसाय में सकारात्मक प्रदर्शन रहेगा। कार्य व्यापार में तेजी रहेगी. व्यवस्था पर जोर रखेंगे. बजट पर ध्यान देंगे. योजना बनाकर खर्च करेंगे। कला कौशल बढ़ेगा. संतुलित रहेंगे. कार्य विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे. सत्ता से जुड़े विषयों को गति देंगे। भेंटवार्ता में प्रभावशाली रहेंगे. समय प्रबंधन बनाए रखेंगे. कार्या को गति देंगे. आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे।

धनु- भाग्य की अनुकूलता से लाभ संवार पाएगा. सभी क्षेत्रों में प्रभावपूर्ण प्रदर्शन रहेगा। व्यापार को गति मिलेगी. सौदे समझौतों में सक्रियता आएगी. दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे। आस्था और विश्वास बढ़ेंगे. विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे. बड़ों का साथ समर्थन पाएंगे. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। शि़क्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. धार्मिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे. कामकाज की गति बढ़ाएंगे।

मकर- जिद जल्दबाजी और भावनात्मक दबाव से बचें. वाणी व्यवहार में सजग रहेंगे। खानपान में सुधार आएगा. आवश्यक कार्यों की सूची बनाएं। योजनानुसार आगे बढ़ने की सोच रखें. सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे. नीति नियमों पर भरोसा रखें. धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहेंगे. व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे. व्यवस्था रखने का प्रयास करेंगे. जोखिम के मामले टालेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. संतुलन सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे।

कुंभ- सभी का आदर सम्मान रखेंगे. जिम्मेदारों से समय लेकर भेंट को जाएंगे। परिवार में शुभता का संचार रहेगा. योजनाओं को मूर्तरूप देंगे. व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. साझेदारी का प्रयास बढ़ेगा. उद्योग व्यापार में प्रभावी रहेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा. दाम्पत्य में सुख सौख्य बना रहेगा. करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे. मित्र मददगार होंगे. महत्वपूर्ण वार्ताओं में सहज रहेंगे।

मीन- पेशेवर भेंटवार्ता सफल होगी. सहकर्मियों में सामंजस्य बढ़ेगा. सेवा व्यवसाय से जुड़े संबंधों में बेहतर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत से जगह बनाए रखेंगे। विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा. पेशेवर परिणाम पाएंगे. लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं. उधार से बचें. नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। अनुशासन बढ़ाएंगे. विनम्रता बनाए रखेंगे. सूझबूझ से काम लेंगे. नीति नियमों पर अमल बढ़ाएंगे. तार्किकता से काम लेंगे।

Back to top button