ज्ञानज्योतिष

20 अक्टूबर 2022 गुरुवार आज का राशिफल..

मेष- बुद्धिबल का प्रदर्शन बनाए रखेंगे. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करेंगे। भ्रमण मनोरंजन का प्रयास रहेगा. शैक्षिक प्रयास बेहतर बने रहेंगे. मित्रों के साथ समय बिताएंगे। कार्यकारी पक्ष मजबूत होगा. रुटीन संवारेंगे. पेशेवरों का समर्थन रहेगा. प्रबंधन में रुचि लेंगे. अपनों से बनाकर चलेंगे। बड़ों की सुनेंगे. योग्यता प्रदर्शन के अवसरों का लाभ उठाएंगे. आर्थिक गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे. योजनाओं में निरंतरता लाएंगे।

वृष- व्यक्तिगत कार्य व्यापार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. करियर व्यापार में सफलता मिलेगी.प्रभावशाली रहेंगे. घर परिवार से करीबी बढ़ाएंगे। वाहन व भवन की अभिलाषा बढ़ेगी. बड़ी सोच रखेंगे. वरिष्ठों का सानिध्य बढ़ाएंगे. परिजनों से तालमेल बढ़ाएंगे। प्रबंधन पक्ष सहयोगी रहेगा. सहज रहें. धैर्य धर्म का पालन बनाए रखें. निजी कार्यां में उत्साह दिखाएंगे।

मिथुन- संवाद संचार प्रभावी रहेगा. जनकार्यों में दखल बढ़ाएंगे. सुखद सूचना मिल सकती है। संकोच का त्याग करें. आस्था बढ़ाएं. बंधुत्व की भावना बल पाएगीं. तार्किक चर्चाओं में शामिल होंगे। कामकाजी यात्रा संभव है. मित्रों का साथ पाएंगे. संवाद पर जोर रहेगा. आलस्य का त्याग करेंगे. सबको जोड़कर आगे बढ़ेंगे। महत्चपूर्ण कार्यों को गति देंगे. कामकाज पर फोकस रखेंगे. सामाजिक विषयों में रुचि रहेगी. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. लक्ष्य पूरा करेंगे।

कर्क- रक्त संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी. कुल कुटम्ब का साथ पाएंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. बचत और बैंकिंग के कार्यों रुचि लेंगे. महत्वपूर्ण लोगों से भेंटवार्ता होगी। जिम्मेदारों से मुलाकात होगी. दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य और व्यक्तित्व का ध्यान रखेंगे। बड़प्पन बनाए रखेंगे. सुख वैभव में वृद्धि होगी. परिवार में आनंद बना रहेगा. परिजनों का भरोसा जीतेंगे।

सिंह- रचनात्मकता और कला कौशल में वृद्धि होगी. साझीदारी के प्रयास फलेंगे। प्रयोगों में रुचि बनाए रखेंगे. लंबित कार्यों में तेजी लाएंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. सुख सौख्य बना रहेगा। साख सम्मान में वृद्धि होगी. चहुंओर उल्लेखनीय प्रदर्शन करेंगे. संवाद संपर्क संवरेगा. नवीन कार्यां को गति मिलेगी। अनोखी कोशिशों को आगे बढ़ाएंगे. वातावरण में अनुकूलता रहेगी. महत्वपूर्ण लक्ष्य सधेंगे. करियर व्यापार बेहतर होगा. सभी का भरोसा जीतेंगे।

कन्या- निवेश के मामलों में रुचि बढे़ेगी. अपनों की खुशी के लिए प्रयास बढ़ाएंगे। वैदेशिक विषयों पर जोर रहेगा. बजट पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से सजग रहें। स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे. पेशेवर तैयारी रखेंगे. आय पूर्ववत् रहेगी. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. न्यायिक मामले सक्रिय रहेंगे। विभिन्न मामलों में सूझबूझ और सामंजस्य बनाए रखें. लेनदेन में ढिलाई से बचें. रिश्ते संवरेंगे. दान धर्म बढ़ेगा. दिखावे में रुचि बढ़ेगी।

तुला- वाणिज्यिक अवसरों की अधिकता रहेगी. विभिन्न आर्थिक मामले पक्ष में बनेंगे। संरक्षण में आगे रहेंगे. तर्कपूर्ण व्यवहार रखेंगे. उल्लेखनीय प्रयास बन सकते हैं. अच्छे लाभ की संभावना रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी बनाए रखेंगे. व्यवसायिक गतिविधियों को गति देंगे. विस्तार योजनाएं आगे बढ़ेंगी। विभिन्न कार्यां में शीघ्रता दिखाएंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे. मित्रों को वरीयता देंगे. प्रबंधन पर जोर रखेंगे।

वृश्चिक- अप्रत्याशित लाभ की संभावना बनी रहेगी. पैतृक कार्य संवरेंगे. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। करियर व्यवसाय उल्लेखनीय बना रहेगा. दीर्घकालिक योजनाओं को बल मिलेगा। सफलता प्रतिशत उम्मीद से अच्छी रहेगा. वार्ताएं बढ़ेंगी. सभी का सहयोग मिलेगा.शासकीय प्रयास पक्ष में बनेंगे. प्रबंधकीय कार्य तेज होंगे। आर्थिक वाणि्िज्यक विषयों में रुचि बढ़ेगी. सहज संवाद एवं संकल्प बनाए रखेंगे. सुख सौख्य बनाए रहेंगे. पेशेवर जन बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

धनु- भाग्योन्नति के मौके बने रहेंगे. लाभ और संवार में वृद्धि होगी. इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी। सभी को जोड़ने में सफल होंगे. आस्था और विश्वास रखेंग. सभी क्षेत्रों में उल्लेखनी प्रदर्शन करेंगे। व्यक्तित्व श्रेष्ठ बनाए रखेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी. पेशेवर संबंध संवरेंगे. विभिन्न परिस्थितियां पक्ष में बनेंगी. उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं।

मकर- परिजनों और नजदीकियोंं का साथ सहयोग पाएंगे. विभिन्न कार्यां धैर्य दिखाएंगे। नियम कानून के उल्लंघन से बचें. आवश्यक कार्यां में स्मार्ट डिले की बनाए रख सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों में व्यस्तता रहेगी. जोखिम उठाने की सोच से बचें. समय प्रबंधन बनाए रखें। सहजता सामंजस्यता से काम लें. व्यवस्था पर जोर रखें. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. आकस्मिक स्थिति बनी रहने की संभावना है।

कुंभ- सोच समझ और सामंजस्य का स्तर बेहतर होगा. भूमि भवन के कार्य बनेंगे। पेशेवरता पर जोर देंगे. साथी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. टीम भावना बढ़ेगी. साझीदारी बढ़ेगी। योजनाओं को लंबित रखने से बचें. उद्योग व्यापार में अवसर बने रहेंगे. सभी का साथ सहयोग पाएंगे. सामर्थ्य में वृद्धि होगी। लक्ष्यों को गति देंगे. नेतृत्व के कार्यां में आगे रहेंगे. परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. कार्य व्यापार प्रभावी बना रहेगा।

मीन- मेहनत के अनुरूप लाभ और प्रभाव बना रहेगा. आय-व्यय में वृद्धि होगी। अपरिचित लोगों से सावधान रहेंगे. लापरवाही पर अंकुश रखेंगे. उधार का लेनदेन न करें. नियम अनुशासन से चलें। ठगों से दूरी बनाएं. सजगता से आगे बढ़ें. व्यर्थ चर्चा पर अंकुश लगाएं. बजट से चलेंगे. संकोच बना रह सकता है।लापरवाही से बचें. कर्मठता से आगे बढ़ते रहेंगे. सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें. तर्कशीलता बनाए रहें. नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे।

Back to top button