ज्ञानज्योतिष

15 अक्टूबर 2022 शनिवार आज का राशिफल..

मेष- आवश्यक कार्यां में तेजी लाएंगे. संपर्क का दायरा बड़ा हागा. सबको साथ लेने का प्रयास बनाए रखेंगे। सामाजिकता संवार पर रहेंगी। सहकारिता व साझीदारी में रुचि बनाए रखेंगे. सभी से सामांजस्य बढ़ाएंगे. करियर कारोबार में प्रभावी रहेंगे। प्रबंधन के कार्य सधेगे. अनुशासन बढ़ाएंगे. परिवार में हर्ष उत्साह रहेगा. संवाद संचार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। भावनात्मक विषयों में अंकुश बढ़ाएंगे. जानकारी जुटाने पर जोर रहेगा. बंधु बांधवों से करीबी बढ़ेगी।

वृष- हर्ष आनंदमय सुखदायक समय है. श्रेष्ठ जनों का आगमन संभव है. योग्यजन आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. वचन बनाए रखेगे। संस्कार परंपराओं पर जोर बनाए रखेंगे. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. सगे संबंधियों का सहयोग रहेगा. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा। परिवार के साथ स्मरणीय पल साझा करेंगे. भव्यता बनाए रखेंगे. जीवन स्तर संवार पर रहेगा। समता सामन्जस्यता का भाव बनाए रखेंगे. वाणी व्यवहार प्रभावशाली होगा।

मिथुन- सक्रियता रहेगी. उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. आस्था विश्वास से कार्य करें. करीबियों से सहजता बनाए रखें रचनात्मक क्षेत्रों में इच्छित जगह बनाएं रखेंगे. नवाचार में सफलता मिलेगी. नियम अनुशासन रखेंगे। सुखद यात्रा के संकेत हैं. शुभ सूचना मिल सकती है. संपर्कां का लाभ मिलेगा। स्मरणीय पल साझा करेंगे. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी. साख सम्मान में वृद्धि होगी. कार्य व्यापार बेहतर रहेगा। श्रेष्ठता पर जोर बढ़ाएंगे. निजी जीवन में हर्ष आनंद बना रहेगा. सृजन कार्यां से जुड़ेंगे. बड़ी सोच रखेंगे।

कर्क- सूझबूझ से आगे बढ़ने का समय है. गलतियों को अनदेखा न करें। खर्च और निवेश के मामलो में सजगता बनाए रखें. रिश्तों में संवेदनशीलता रहेंगी. सामंजस्यता रखेंगे। भेंटवार्ता व संवाद में सहजता रखेंगे. प्रलोभन में न आएं। लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा. सूझबूझ व सतर्कता बढ़़ाएं. नीति नियमों का पालन करेंगे. संबंधियों का सम्मान रखेंगे। संस्कारों को बढ़ावा देंगे. पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे. अपनों से सीख सलाह रखेंगे।

सिंह- अर्थ व्यापार में सफलता पाएंगे. आवश्यक कार्यां को पूरा कर लेने का प्रयास रखेंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवर मामले सकारात्मक होंगे.वचन बनाए रखेंगे. प्रबंधन में सफलता पाएंगे. श्रेष्ठ कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। नियंत्रित जोखिम उठाएंगे. सहयोग की सोच रखेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। लाभ और प्रभाव में वृद्धि रहेगी. विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी. संवाद संपर्क प्रभावशाली होगा. आर्थिक प्रबंधन संवार पाएगा।

कन्या- प्रबंध्धकीय कार्यां को पूरा करेंगे. सबको साथ लेकर चलने का भाव रहेगा. लाभ के अवसर बढेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं. बड़े लक्ष्य साधेंगे। सक्रियता और निरंतरता से आगे बढ़ेंगे. विभिन्न गतिवधियों में रुचि रखेंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों मे सुधार होगा. दीर्घकालिक योजनाओं व प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। कार्यकारी संबंधों में सहजता बढ़ेगी. करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा. सत्ता का साथ समर्थन पाएंगे।

तुला- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी. धार्मिक गतिविधियों से प्रमुखता जुड़ सकते हैं. आस्था अध्यात्म को बल मिलेगा। पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे. आत्मविश्वास को बल मिलेगा। साहस पराक्रम बना रहेगा. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. बंधु बांधवों से सहयोग बना रहेगा. परिस्थिति में तेज सुधार के संकेत रहेंगे. कार्य अवरोध दूर होंगे।

वृश्चिक- समय धैर्य धर्म बनाए रखने वाला है. आपसी समन्वय बनाए रखेंगे. संतुलिग ढंग से आगे बढ़ेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं. अजनबियों पर भरोसा न करें। अप्रत्याशित स्थिति रह सकती है. आवश्यक कार्यां में अनुशासन रखें. रक्त संबंधियों से करीबी बढ़ेगी. परिजनों का सहयोग पाएंगे. सीख सलाह बनाए रखेंगे। नियम कानून के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. विनम्र बने रहेंगे. स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें. जल्दबाजी में समझौते नहीं करें।

धनु- महत्वपूर्ण कार्या को गति देंगे. साझीदारी में सफलता मिलेगी. नेतृत्व के प्रयास बेहतर बनाए रखेंगे। भूमि भवन से जुड़ीं योजनाओं को गति देंगे. करियर कारोबार में लाभ बढ़ेगा। विभिन्न विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी. परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी. प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी। श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी. कार्ययोजनाएं लक्ष्य पाएंगी. उपलब्धियां उत्साहित रखेंगी. दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. स्थायित्व के मामले संवरेंगे।

मकर- पेशेवरता पर जोर बढ़ाएंगे. कामकाजी प्रयासों पर फोकस रखेंगे. नौकरीपेशा व सेवाक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संबंधों को मजबूती मिलेगी। व्यवसायिक विषयों में गति आएगी. नियम अनुशासन रखेंगे. कार्य व्यापार में तालमेल बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. आवश्यक कार्यां में गति बनाए रखेंगे। रुटीन और निरंतरता पर ध्यान देंगे. लिखापढ़ी के कार्यां में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे. सफेदपोष ठगों से बचाव रखेंगे. विनम्रता बनाए रहें।

कुंभ- व्यक्तिगत प्रयासों में उत्साह से भरे रहेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. बुद्धि कौशल से जगह बनाएंगे। आवश्यक कार्य समय से पूरे करने का प्रयास रखें. परीक्षा प्रतियोगिता में शामिल होंगे. खर्च पर नियंत्रण रखेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को आकर्षित करेंगे. समाज के श्रेष्ठ जनों से प्रभावित होंगे. अनुसरण बढ़ाएंगे. नवीनता पर जोर देंगे। सोच बड़ी रखेंगे. विनम्रता व आज्ञाकारिता रखेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में लाभ की संभावना रहेगी।

मीन- निजी उपलब्धियों पर फोकस रहेगा. पारिवारिक विषयों पर ध्यान देंगे. जनसंपर्क का लाभ मिलेगा। व्यापार बेहतर बना रहेगा. जिद जल्दबाजी से बचें। सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा. भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी. भावनात्मक मामलों में धैर्य रखेंगे। जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे. आवश्यक विषयों में सक्रियता रहेगी। उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. आस्था विश्वास से कार्य करें. करीबियों से सहजता बनाए रखें।

Back to top button