
बिलासपुर
शहर के सुभाष कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। दूसरे माले के चार्टर्ड एकाउंटेंट और ऑटो पार्ट्स के दुकान में आग लगी है. सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची है. घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण अज्ञात है. यह देर रात की घटना है. आग लगने से दुकान में रखे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र के दयालबंद में रहने वाले अभिषेक छाबड़ा व्यवसायी हैं। उनकी जरहाभाठा मंदिर चौक के स्थित सुभाष कॉम्प्लेक्स में हुंडई कंपनी के मोटर पार्ट्स की दुकान है। इसके साथ ही उनका कांच के सामानों का भी व्यवसाय है। कॉम्प्लेक्स के ऊपरी मंजिल में उनका गोदाम है, जहां कांच के सामानों के साथ ही ऑयल कुलेंट रखा था। यहां मिरर और ऑयल कुलेंट गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
बता दे आपको कि, सोमवार की रात करीब 9 बजे वे दुकान और गोदाम बंद कर अपने घर चले गए थे। तभी रात करीब 10.30 बजे गोदाम से आग की तेज लपटों के साथ धुओं का गुबार उठते दिखा। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।आग लगने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। वहीं, मेन रोड में वाहनों की कतार लग गई। मौके पर मौजूद जवानों ने पहले यातायात बहाल किया। फिर राजीव गांधी चौक और जरहाभाठा मंदिर चौक को ब्लॉक किया।



