
बलौदा बाजार
सीआरपीएफ से बर्खास्त हुए जवान को वर्दी का ऐसा सुरूर चढ़ा कि वर्दी पहन लोगों से वसूली करने लगा। पुलिस ने इस वसूलीबाज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ में उसके कब्जे से पुलिस की नकली वर्दी भी जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार लवन चौकी क्षेत्र के ग्राम धौराभाटा निवासी भूपेंद्र कुर्रे के द्वारा लवन चौकी में शिकायत देते हुए बताया गया कि उसके घर पर 7 जुलाई को संतोष कुर्रे के द्वारा पहुँच कर धमकी दी गई थी कि तुम्हारे द्वारा शराब बेची जाती है व सट्टा खिलाया जाता है इसलिए तुम्हें जेल भेजूंगा। यदि बचना हो तो दस्य हजार हर माह देना पड़ेगा। जिससे डर कर उसके द्वारा आरोपी के फोन पे नम्बर पर 13 बार मे 9960 रुपये भेजा गया व 6 हजार रुपये नकद दी गई। कुल 15960 रुपये उससे आरोपी ने ठगी की। मामले की शिकायत मिलने पर 171, 384, 420 ipc के तहत अपराध कायम की गई।


