छत्तीसगढ़

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोगों की मौत..

रायगढ़

सड़क दुर्घटना में दो भाइयों समेत तीन किशोरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों रूपसिंह अगरिया (18) और रूप नारायण अगरिया (15) तथा अन्य किशोर भुवनेश्वर राठिया (16) की मौत हो गई है।

खरसिया के थाना प्रभारी ने बताया कि तीन किशोर बाइक  पर सवार होकर बरगढ़ मन्दिर में भगवान शंकर के दर्शन कर अपने गांव बांधापाली लौट रहे थे। तब ट्रेलर की चपेट में आ गए और इस घटना में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल पहुचें और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button