छत्तीसगढ़

CG- युवक के बहन को बाइक में घुमाने पर युवक ने ब्लेड से किया हमला..

कोरबा

मुड़ापार क्षेत्र में रहने वाले विशाल नामक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और ब्लेड से हमला कर दिया. ब्लेड से किए गए हमले में विशाल को सीने और अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. विशाल ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने में चार-पांच साथी मुख्य रूप से शामिल हैं. बाजार जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में रुकवाया और यह घटना की. मारपीट करने वाले युवकों का कहना था कि एक युवक के बहन को बाइक में लेकर घुमाता है, यह कहते हुए सीधे ब्लेड से हमला कर दिए.

इस दौरान उसके दोस्तों ने उसकी जान बचाई. खून से लथपथ वो मानिकपुर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस बाकायदा युवकों का नाम पूछा और बुलवाया, उसके बाद उसका मुलाहिजा भी कराया. लेकिन कार्रवाई न करके उल्टे उसे मारपीट करने वाले युवकों के साथ समझौता करने दबाव बनाया और युवकों को छोड़ दिया.विशाल के मुताबिक, एक युवती का नाम लेकर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया. जबकि उसकी जानकारी में ऐसा कभी कुछ हुआ ही नहीं. विशाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय मानिकपुर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. फिलहाल, पुलिस के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है.

 

Back to top button