छत्तीसगढ़

CG-डेढ़ करोड़ रूपए की चांदी के साथ पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार..

महासमुंद

पुलिस ने दो आरोपियों को डेढ़ करोड़ रूपए की चांदी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लग्जरी कार की डिक्की में चांदी भरकर रायपुर आ रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने 251 किलो चांदी के आभूषण भी जब्त किये है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 51 लाख रूपए बताई जा रही है। इस पूरे मामले में खुलासा कर एसपी भोजराज पटेल ने ये जानकारी मीडिया को दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बरगढ़ ओड़िसा की तरफ से एक तेज रफ्तार कार सीजी 04 सीएल 677 को रूकवाया गया। कार मे दो व्यक्ति बैठे हुये थे। पूछताछ करने पर ड्रायवर ने अपना नाम रायपुर बोरिया खुर्द निवासी जगन्नाथ पटेल और षिव कुमार गंधर्व  पचपेड़ी नाका निवासी बताये। पुलिस को दोनों पर संदेह हुआ और कार की तलाषी ली गई तो डिक्की मे 20 बैग, 1 अटैची मिली। बैग और अटैची को पुलिस ने खोलकर देखा तो सभी हैरान रह गये। पूरे बैग चांदी के आभूण से भरे हुये थे। पुलिस ने दोनो व्यक्तियों से  ज्वेलरी के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही कर पाया। धारा 379 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

 

Back to top button