
रायपुर
सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप मैंगलोर आयोजित हुई थी। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ की महिला पावर लिफ्टर संतोषी मांझी ने स्काट 180 किलोग्राम, बेंचप्रेस 85 किलोग्राम, डेडलिफ्ट 180 किलोग्राम कुल 445 किलोग्राम का वजन उठाकर अपने वजन वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
वहीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता बिलासपुर में आयोजित की गई। इसमें 357.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्ट्रांग वुमैन आफ छतीसगढ़-2022 का खिताब जीतकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल का नाम रोशन किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता मंडल रेल प्रबंधक, मंडल खेल अधिकारी सुनील कुमार, मंडल खेल सचिव स्वर्ण सिंग कलसी, रुपेश नायक, पावर लिफ्टिंग कोच बी. राजशेखर राव सहित खेल संघ के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की



