छत्तीसगढ़

CBI का छापा : पोस्ट ऑफिस में करप्शन का भंडाफोड़, SDI समेत 4 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार..

बीजापुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोस्ट ऑफिस के चार अधिकारियों/कर्मचारियों को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। यह पूरा मामला कल रात का है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को पहले से ही सूचना मिली थी कि डाक विभाग के कुछ कर्मचारी किसी काम के बदले मोटी रकम की मांग कर रहे हैं। योजना के अनुसार, बीजापुर के नगर स्थित ताज होटल में जब रिश्वत की रकम का लेन-देन हो रहा था, तभी सीबीआई की टीम ने अचानक छापा मार दिया।

CBI द्वारा गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों में शामिल हैं-

SDI(P) शास्त्री कुमार पैंकरा

मेल ओवरसियर मलोथ शोभन

अंबेडकर सिंहGDS ABPM

संतोष ऐंद्रिकइन

सभी पर रिश्वत मांगने और लेने के आरोप लगे हैं।

आगे की कार्रवाई

सीबीआई की टीम गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। इन्हें जगदलपुर या सीधे रायपुर ले जाकर विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह में विभाग के कुछ और लोग भी शामिल हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कितने समय से इस तरह के अवैध वसूली के खेल में शामिल थे।

इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार चाहे छोटे स्तर पर हो या बड़े स्तर पर, कानून की नजरों से बचना नामुमकिन है। बीजापुर की जनता ने सीबीआई के इस कदम की सराहना की है, क्योंकि इससे सरकारी दफ्तरों में ईमानदारी से काम होने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।

Leave a Reply

Back to top button