छत्तीसगढ़

CG- आज से पेट्रोल सस्ता, साय सरकार के फैसले के बाद जानिए कितनी घट गई कीमत, जानिए नया रेट..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। आज से प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें घट गई है। यहां पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए की कमी होगी। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2025 यानि आज से लागू हो गई है।

रायपुर में इस समय पेट्रोल 100 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, लेकिन अब इसमें एक रुपये की कमी होगी और आज से नई कीमत प्रभावी हो जाएगी।

राजपत्र में इसकी अधिसूचना का प्रकाशन हो गया है। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार अभी तक पेट्रोल-डीजल पर 24 फीसदी कर के साथ 2 रुपए अतिरिक्त लेती थीं, जबकि अब राज्य सरकार 24 फीसदी कर के साथ 1 रुपए ही अतिरिक्त लेगी। लिहाजा अब कीमत 99 रुपया 50 पैसा हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का मुख्य बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल की कीमतों में 1 रुपये की कमी करने की घोषणा की थी। वित्त मंत्री की घोषणा के बाद वाणिज्यिक कर विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button