छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल..

रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से उपराष्ट्रपति सीधे AIIMS रायपुर के लिए रवाना हुए हैं, जहां वे संस्थान के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा।

 AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे AIIMS के लिए रवाना हुए। करीब 10:45 बजे उनके AIIMS पहुंचने और सुबह 11 बजे से आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।

समारोह के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे वे AIIMS से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद लगभग 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

 सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरोना रिंग रोड से टाटीबंध चौक तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। रिंग रोड नंबर-1 पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।

AIIMS में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी प्रवेश व्यवस्था में बदलाव किया गया है। OPD में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गेट नंबर-1 से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मरीजों और उनके परिजनों के लिए गेट नंबर-3 से OPD जाने की व्यवस्था की गई है।

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button