छत्तीसगढ़

CG SAS Transfer: छत्तीसगढ़ में संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के तबादले, GAD ने जारी की सूची..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जयशंकर उरांव की नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर जयशंकर उरांव को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर से दो वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर मुख्य शिष्टाचार अधिकारी, आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली भेजा गया है।

जागेश्वर कौशल का भी तबादला

संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कुमार कौशल, जो वर्तमान में संयुक्त कलेक्टर बीजापुर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संजय मरकाम की प्रतिनियुक्ति समाप्त

वहीं, डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार मरकाम की मुख्य शिष्टाचार अधिकारी कार्यालय, आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। उन्हें अब डिप्टी कलेक्टर, जिला कबीरधाम के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button