बीजापुर। बीजापुर-गढ़चिरौली जिला बॉर्डर में जवानों के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है नेशनल पार्क इलाके में जवानों ने नक्सली नेताओं को घेरा है। कुछ नक्सली नेताओं के मारे जाने की भी खबर है।
11 नवंबर की सुबह से मुठभेड़ जारी है। ये इलाका छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पड़ता है। एसपी डॉ जितेन्द्र यादव ने कहा ऑपरेशन जारी है।



