छत्तीसगढ़

CM साय का बड़ा ऐलान: छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कर्नाटक दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में समान नागरिक संहिता (UCC), पेपर लीक और कांग्रेस के प्रदर्शन समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

मुख्यमंत्री साय ने संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।

पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे पर लगातार कार्रवाई कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं रायपुर में कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने और प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पत्थरबाजी पर उतर आए हैं। ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button