छत्तीसगढ़

CG- ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक सवार युवक चपेट में आये..घटनास्थल पर ही मौत, आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन जारी..

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामुल बस्ती दुर्गा मंदिर के पास 14 चक्का ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक सवार युवक चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के 3 घंटे बाद भी आक्रोशित लोग सड़क पर जमी हुई है स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जामुल पुलिस मौका स्थल पर तैनात है। ट्रक भी स्थल पर ही खड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 9:30 बजे के करीब जमुल बस्ती दुर्गा मंदिर के पास ग्राम जामुल से बोगदा पुलिया की तरफ 14 चक्का टिप्पर भारी वाहन आ रहा था । इसी दौरान दुपहिया वाहन सवार युवक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था । इसी दौरान ट्रक टिप्पर के चक्के के नीचे आ गया। जबकि दूसरा छिटक कर दूर जा गिरा। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक ग्राम खेरथा का रहने वाला है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों की स्थल पर भीड़ जमा हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन सहित स्टाफ स्थल पर पहुंच गया। पिछले 2 घंटे से आक्रोशित लोग सड़क पर जमे हुए हैं।

Leave a Reply

Back to top button