बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों, सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया गया है। सूची में 6 निरीक्षक, 1 सब इंस्पेक्टर का नाम शामिल है। वही एक थाना प्रभारी को थाने के साथ साथ यातायात का प्रभार भी सौंपा गया है। यह सूची एसपी भावना गुप्ता ने जारी किया है।
सिटी कोतवाली की कमान निरीक्षक लखेश केंवट को जारी आदेश के अनुसार सिटी कोतवाली बलौदा बाजार की कमान निरीक्षक लखेश केवट को सौंपी गई है। वहीं थाना सुहेला में निरीक्षक प्रमोद सिंह, कसडोल में निरीक्षक प्रवीण मिंज तथा सिमगा में निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे को नई जिम्मेदारी दी गई है।



