
सरगुजा
साइकिल का ब्रेक फेल होने से कक्षा छठवीं के 2 छात्र दुर्घटना का शिकार हो गए।दुर्घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली ले जाया गया था दोनों छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला में रिफर किया गया था। इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, डीएवी स्कूल भटको बतौली में अध्यनरत कक्षा छठवीं के 2 छात्र करदना लैगुघाट के खतरनाक ढलान में साइकिल के ब्रेक फेल हो गया।जिससे साइकिल चला रहे सैहुन निवासी उमापुर झरगवा दुर्घटना के बाद बेहोश हो गया। जो अब तक बेहोशी की हालत में है, इसका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा है। पीछे बैठे विकास निवासी करदना कोरकोटधाब के बाईं पैर की जांघ में 2 जगह टूटने और गंभीर चोट से अंबिकापुर के दयाराम हॉस्पिटल में सोमवार देर रात को अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। दोनों छात्र रिश्तेदार- विकास के चाचा का बेटा बताया जा रहा है।



