छत्तीसगढ़

CG NEWS: त्रिशूल से वार कर युवक की हत्या..पहचान छिपाने पेट्रोल डालकर शव को जलाया..जांच में जुटी पुलिस..

दुर्ग: मंदिर परिसर एक युवक की अधजली लाश मिला है। आरोपियों ने युवक की हत्या त्रिशूल से घोंपकर हत्या की, फिर शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस को मौके से एक बाइक, त्रिशुल मिला है। बाइक के आधार पर पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, रसमडा और गनियारी गांव के बीच अंडर ब्रिज के पास रविवार की शाम अधजली लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सतबहनिया मंदिर के परिसर में एक युवक के जलते हुऐ शव को गांव के लोगों ने देखा था। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों ने युवक के सीने पर त्रिशूल से कई वार कर किये। युवक की जब मौत हो गई तो पहचान छुपाने शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया। मौके से एक हरे रंग का झंडा और त्रिशूल मिला है। शव के पास खून भी फैला हुआ है। वही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच के लिए पहुंची। दुर्ग पुलिस ने बताया कि अधजली युवक के शिनाख्त और आरोपियों को पतासाजी में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button