रायपुर
आदिवासी नेता नंदकुमार साय के इस्तीफे ने छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल ला दिया है। भाजपा के दिग्गज नेता नंदकुमार साय के इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस ने जहां उन्हें कांग्रेस में आने का ऑफर दे दिया है, तो वहीं भाजपा दावा कर रही है कि उन्हें मना लिया जायेगा।
इधर देर शाम नंदकुमार साय के इस्तीफे की खबर से भाजपा में खलबली मच गया। आनन-फानन में भाजपा के सीनियर लीडर पार्टी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जुड़े और मौजूदा परिस्थिति पर चर्चा की। पार्टी अध्यक्ष अरूण कुमार साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावे कई दिग्गज नेता कुशाभाऊ परिसर में बंद कमरे में नंदकुमार साय के इस्तीफे को लेकर चर्चा की।




