
रायपुर
तेलीबांधा पुलिस ने 42 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 6 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। तेलीबांधा थाना प्रभारी भावेश गौतम ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में गांजे का परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तेलीबांधा इलाके में कार को रुकवाया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें 42 किलो गांजा मिला। कार ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ड्राइवर का नाम राकेश नागपुरे हैं। उसने बताया कि वो भिलाई के कोहका का रहने वाला है। गांजा ओडिशा से लाकर भिलाई खपाने के लिए ले जा रहा था। वो उत्तर प्रदेश में भी गांजे की तस्करी करता है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।



