राज्य

लड़का करता था परेशान, वंदे भारत ट्रेन के आगे कूद गई हरियाणा की एक बेटी

सोनीपत
हरियाणा के सोनीपत में एक नाबालिग बच्ची ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, सोनीपत के गनौर में इस लड़की को गांव का ही एक लड़का परेशान करता था। लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी लड़के और उसके दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। एक को गिरफ्तार भी किया गया है।

सोनीपत जीआरपी के एसएचओ जोगिंदर सिंह ने कहा, 'लड़की  गनौर के पास वंदे भारत ट्रेन के आगे कूद गई। परिवार के मुताबिक गांव का ही एक लड़का उसे परेशान करता था जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।'

घटना के बाद परिवार के लोगों ने शव की पहचान की जो काफी क्षत-विक्षत हो चुका था। लड़की 12वीं क्लास की स्टूडेंट थी। आरोप है कि लड़का लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। दुखी होकर उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया और वंदे भारत ट्रेन के आगे कूद गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसका साथ देने वाले दो लड़कों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button