छत्तीसगढ़

CG- 3 IAS अफसरों का तबादला, आदेश जारी..

रायपुर। राज्य सरकार ने तीन आईएएस अफसरों की पोस्टिंग लिस्ट जारी की है। जारी सूची में आईएएस किरण कौशल को डबल चार्ज मिला हैं। आईएएस किरण कौशल सचिव मंत्रालय को समग्र शिक्षा के आयुक्त के पद पर पदस्थ करते हुये पाठ्यपुस्तक निगम का प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।

आईएएस अवनीश कुमार शरण, (2009), आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, गृह निर्माण मंडल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

आईएएस आकाश छिकारा, (2017), संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा अति. प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को अस्थाई रूप से आगाम आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-बस्तर के पद पर पदस्थ करता है।

Leave a Reply

Back to top button