छत्तीसगढ़

वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी..बिलासपुर से नागपुर एग्जीक्यूटिव चेयर कार 1540 और चेयर कार का किराया 775 रुपए, देखें लिस्ट..

रायपुर

बिलासपुर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी होने के साथ ही रेलवे ने किराया भी जारी कर दिया है। वंदे भारत एक्सप्रेस में दो तरह का किराया लगेगा। एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया ज्यादा है, जबकि चेयर कार का किराया कम है। बिलासपुर से नागपुर के लिए एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1540 रुपए तय किया गया है, जबकि चेयर कार का किराया 775 रुपए तय किया गया है। बिलासपुर से रायपुर के बीच एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 890 और चेयर कार का किराया 455 रुपए है। यह किराया टैक्स के साथ है। कैटरिंग चार्ज अलग से लगेगा। यह यात्री की इच्छा पर निर्भर है। देखें, अलग अलग शहरों के लिए कितना किराया लगेगा.

मध्य भारत की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर रेलवे मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी किया। रेलवे प्रबंधन ने वंदे भारत ट्रेन के लिए स्टॉपेज व समय की घोषणा कर दी है। 130 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिली है। एक बिलासपुर से नागपुर और दूसरी नागपुर से बिलासपुर के बीच चलेगी। वंदे भारत ट्रेन चेन्नई से बिलासपुर बुधवार की रात 12.40 को पहुंची और कोचिंग डिपो में परीक्षण के बाद दस दिसंबर को नागपुर के लिए रवाना होगी, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।

 

 

आज रेलवे प्रबंधन ने वंदे भारत ट्रेन की ट्रेन नंबर जारी कर दिया। जिसके अनुसार बिलासपुर से नागपुर तक चलने वाले ट्रेन का नंबर 20825 होगा। वही नागपुर से छूट कर बिलासपुर पहुँचने वाली ट्रेन का नंबर 20826 होगा। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। सिर्फ शनिवार को ट्रेन का परिचालन नही होगा। बिलासपुर से लेकर नागपुर चलने वाली ट्रेन की समय सारणी इस प्रकार होगी:-

ट्रेन सुबह 6.45 को बिलासपुर से छूटेगी ट्रेन 12.15 मिनट को नागपुर पहुंचेगी।नागपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली ट्रेन 14.05 मिनट पर नागपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होगी।19.35 को बिलासपुर पहुँचेंगी। कुल मिलाकर सुबह 6.45 को बिलासपुर से निकलने वाली ट्रेन नागपुर का फेरा लगाकर उसी दिन देर शाम को 7 बजकर 35 मिनट पर बिलासपुर वापस आ जाएगी।ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है पर वंदे भारत को 130 किलोमीटर की रफ्तार से चलाने के लिए अनुमति मिली है। बिलासपुर व नागपुर के बीच की 412 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन मात्र साढ़े 5 घण्टे में तय करेगी।

Back to top button