छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में ACB और EOW की बड़ी छापेमारी, कई जगह पर चल रही कार्रवाई..

सुकमा। आज सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी की। सुकमा में यह कार्रवाई तेंदूपत्ता बोनस घोटाले से जुड़े मामले में की गई है, जिसमें कई प्रबंधकों और नेताओं के खिलाफ संदेह जताया गया है।

कोन्टा, एर्राबोर और पलाचलमा क्षेत्रों में स्थित तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घरों पर छापा मारा गया। इस दौरान कुल चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई और जांच-पड़ताल जारी है।

सीपीआई (CPI) के कुछ बड़े नेताओं के घरों पर भी छापेमारी की खबर है। अधिकारियों द्वारा इन नेताओं से पूछताछ की जा रही है।  यह पूरा मामला तेंदूपत्ता बोनस वितरण में कथित गड़बड़ियों से जुड़ा हुआ है। इससे पहले वन मंडल अधिकारी, सुकमा को भी इसी मामले में जांच के दायरे में लाया गया था।

फिलहाल एसीबी और EOW की टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है, और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Back to top button