छत्तीसगढ़

कोरबा में 17 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी, मोबाइल विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी इलाके में मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल फोन को लेकर भाई-बहन में हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, मृत छात्रा कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। 31 अक्टूबर की रात उसका अपने भाई के साथ मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच बढ़ते झगड़े को देखते हुए मां ने मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था। बताया जा रहा है कि इस बात से छात्रा नाराज और परेशान हो गई थी।

काफी देर तक बाहर नहीं आई छात्रा

परिजनों के मुताबिक, विवाद के बाद छात्रा घर के टॉयलेट में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पिता ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से परिवार के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

2

Back to top button