छत्तीसगढ़

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, छत्तीसगढ़ से शशिकांत द्विवेदी ने किया प्रतिनिधित्व..

रायपुर। सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने और ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

पिछले पांच वर्षों में NCDC की उपलब्धियों की सराहना

बैठक के दौरान मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने सहकारिता क्षेत्र में हुए बदलावों और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की उपलब्धियों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि NCDC की स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों के दौरान संस्था ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं और कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

छत्तीसगढ़ में सहकारिता को मजबूत करने पर जोर

शशिकांत द्विवेदी ने बैठक में छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं एवं प्रयासों को भी रेखांकित किया।

उन्होंने सहकारी संस्थाओं की क्षमता बढ़ाने और उनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सहकारी संस्थाओं की वित्तीय और ढांचागत क्षमता बढ़ाने पर मंथन

बैठक में सहकार से समृद्धि के विजन को आगे बढ़ाने, सहकारी संस्थाओं की वित्तीय एवं ढांचागत क्षमता मजबूत करने और सहकारी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

इस उच्चस्तरीय बैठक में देशभर के सहकारी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में हुई चर्चा से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सहकारी ढांचे को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने की दिशा में सहयोग मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

2

Back to top button