छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव जीते बीजेपी सांसदों का इस्तीफा..मुख्यमंत्री की रेस में कई दिग्गज नेता..बीजेपी इस दिन करेगी तीनों राज्यों के सीएम का ऐलान..

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए 3 दिसंबर रविवार का दिन बड़ी खुशी लेकर आया। तीन राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को जीत मिली। इसी हफ्ते शनिवार को बीजेपी तीनों राज्यों के सीएम के नाम का ऐलान करेगी। कल राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रर्यवेक्षक भेजे जायेंगे। ये पर्यवेक्षक तीनों राज्यों में विधानसभा में अपने नेताओं का चुनाव करने के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों की निगरानी करेंगे। जिसके बाद विधायक दल की बैठक होंगी।

इस चुनाव में भाजपा ने तीनों राज्यों में केंद्रीय राजनीति के कई दिग्गजों को मैदान में उतारा था। इसके जरिये पार्टी इन राज्यों के अलग अलग क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान रखने वाले नेताओं को चुनाव लड़ा कर संबंधित क्षेत्र में सियासी लाभ हासिल किया। इनमें से कई दिग्गज चुनाव जीत गए हैं।

विधानसभा चुनाव जीते बीजेपी सांसदों ने इस्तीफा दे दिए है, जिसमें छग के अरुण साव और गोमती साय भी शामिल है, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Leave a Reply

Back to top button