छत्तीसगढ़

CG Murder : मोबाइल को लेकर हुआ विवाद..दो भाईयों ने दोस्त की गला दबाकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर: सोमवार की सुबह ही एक युवक ही लाश मिली थी, हाथ में बने टैटू के आधार पर युवक की पहचान गणेश के रूप में हुई थी। गणेश की हत्या के आरोप में दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला रायपुर के खमतराई इलाके का है। युवक की पहले गला घोंटकर हत्या की गयी थी और बाद में पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया था।

खमतराई पुलिस को सूचना मिला की गोंदवारा बिजली ऑफिस के पास एक लाश है। टीम ने मौक़े पर पहुँचकर युवक के शव को बरामद किया। युवक के सिर व चेहरे पर चोट के निशान हैं। जैसे किसी बड़े पत्थर से सिर कुचलने का प्रयास किया गया हो, चेहरा बिगड़ चुका था।वहीं हाथ में टैटू लिखा था, जिसमें गणेश नाम लिखा है।

पुलिस ने उसी टैटू के आधार पर युवक की पहचान की। साथ ही साक्ष्यों और सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की। एक सीसीटीवी में दो युवक जाते हुए दिखायी दिये थे, जिसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों युवकों ने गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी का नाम संजय कुर्रे और एस कुर्रे बताया जा रहा है। दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं। तीनों दोस्त थे, जो बैठकर साथ में शराब की पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान मोबाइल को लेकर मृतक गणेश का दोनों भाईयों से झगड़ा हुआ, जिसके बाद दोनों भाईयों ने मिलकर गणेश की पहले तो गला दबाकर हत्या की और फिर पत्थर से चेहरा बिगाड़ दिया।

Back to top button