जांजगीर चांपा: स्वयं को बड़ा अधिकारी बताकर धमकाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रसस्ति पत्र दी गई।
प्रार्थी सरपंच लोकेश कुमार शुक्ला को दिनांक 02.07.2023 को मोबाइल धारक आरोपी सीनियर आफिसर बोल रहा हूं कहकर टोल फ्रि नं0 पर 10-20 लोग शिकायत किये हैं जिस पर आपकी जांच टीम रायपुर की टीम आकर जांच करेगी एक इंच अगर काम इधर से उधर कम निकला तो 10 से 20 लाख रुपये का रिक्वरी भरना पड़ेगा व तुरंत आपकी सरपंची जायेगी कहकर धमकी दिया था जिसकी सूचना प्रार्थी द्वारा दिये जाने पर थाना नवागढ में अज्ञात आरोपी मोबाईल धारक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 178 / 2023 धारा 384, 419, 506 भादवि के तहत दिनांक 03.07.2023 को अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी मोबाईल धारक की गिरफतारी हेतु उपनिरी सुरेश ध्रुव, सउनि सुरेन्द्र कश्यप प्रआर राजकुमार चन्द्रा, विरेन्द्र टंडन को उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था जिन लोगो के द्वारा मेहनत एवं लगन से आरोपी को झांसी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। उपरोक्त प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी एवं गठित टीम, सायबर सेल का विशेष योगदान रहा।



