राज्य

राज्यपाल ने स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए

जयपुर,

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को उद्योग एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को ढाढस बंधाया।

श्री बागडे  ने कर्नल स्व.लक्ष्मण सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि कर्नल स्व. लक्ष्मण सिंह राठौड़ मां भारती के सच्चे सपूत थे। उनकी सैन्य सेवाएं राष्ट्र को समर्पित थीं।उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए पुण्यात्मा की शांति और यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Back to top button