छत्तीसगढ़

बीजेपी युवा मोर्चा ने की लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारियों की नियुक्ति.. रितेश, प्रखर और आलोक को मिली रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी..

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राक और अंकित ने नियुक्त पत्र जारी किया है।

जारी नियुक्ति पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी “अबकी बार 400 पार” और ”फिर एक बार मोदी सरकार” का लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में है। छत्तीसगढ़ राज्य में सभी 11 में से 11सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Leave a Reply

Back to top button