रायगढ़। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र के रावणगुणा गांव के पास हुई है। देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बिजना गांव के रहने वाले थे और रावणगुणा गांव में मेला देखने आए थे। हादसा देर रात हुआ, लेकिन इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली, जब उन्होंने मौके पर शव और घायल युवक को देखा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
Read Next
April 5, 2026
राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा..रहेजा अवाना के निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत..
April 5, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक..
April 5, 2026
युवा हेल्थ मिनिस्टर जायसवाल के पहल से हुआ मेडिकल FMG छात्रों का समाधान.. विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर भारत आए छात्रों को मिलेगा स्थाई पंजीयन..
April 5, 2026
युवा स्वास्थ मंत्री जायसवाल के पहल से हुआ मेडिकल FMG छात्रों का समाधान..विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर भारत आए छात्रों को मिलेगा स्थाई पंजीयन..
April 4, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान..
April 3, 2026
आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता: सुकमा में युवाओं को मिली नए जीवन की मजबूत नींव..
April 3, 2026
CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व और जिला प्रशासन की मेहनत से खत्म हुआ जल संकट..
April 3, 2026
पेंडरवा गांव के पूर्व सरपंच उमेश श्रीवास ने आरोपी सुरेश श्रीवास को हिंसा के लिए भड़काया,गिरफ्तार..
April 3, 2026
महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने महतारी वंदन योजना मददगार..
April 3, 2026
जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल डेका..
Check Also
Close



