रायपुर। कोयला घोटाला केस में जेल में बंद राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर अब कोर्ट 16 अप्रैल को फैसला सुनाएगी।
आपको बता दें कि आज शुक्रवार को सुनवाई की गई। जिसके बाद कोर्ट ने 16 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रखा है। वहीं, महादेव गेमिंग एप में गिरफ्तार निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी, जबकि एक अन्य आरोपी नितेश की जमानत पर 15 अप्रैल तक के लिए कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
शराब घोटाला में पहले पकड़े गए अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को ईओडब्ल्यू ने आज कोर्ट में पेश किया। दोनों की रिमांड आज खत्म हो रही थी। इसके साथ ही ईओडब्ल्यू ने बिहार से पकड़ कर लाए गए एपी त्रिपाठी को भी कोर्ट में पेश किया। ईओडब्ल्यू ने तीनों को रिमांड पर सौंपने के लिए कोर्ट में आवेदन पेश किया था, जिसे स्वीकार कर लिया। अब तीनों आरोपी 18 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की हिरासत में रहेंगे।



